भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने मंगलवार को मवैयाहरदोपट्टी गांव में बनकर तैयार नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करके उसे जनता को समर्पित कर दिया। कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है।भाजपा विधायक ने कहा कि पंचायत भवन में उपस्थित रहने वाले कर्मचारी जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने से लेकर पात्रों तक उपलब्ध कराने में जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे न सिर्फ भागदौड़ से राहत मिलेगी बल्कि नाजायज खर्च की बचत भी होगी। इस मौके पर सांसद रमेशचंद बिंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस अवसर पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीडीओ श्यामजी, संतोष सिंह, ग्राम प्रधान अनीता बिंद, राज सिंह, राजाराम गौतम, रमेशचंद, डिंगुर पाल, सेवालाल, लालमणि बिंद , राजकुमार बिंद, चंद्रपति बिंद आदि मौजूद रहे।