फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले में शिक्षकों को करेंगें संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कालीन नगरी आएंगे। वह सेमराध क्षेत्र के इनारगांव डुहिया में शिक्षक अधिवेशन में शामिल होंगे। इस दौरान अखिलेश यादव समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के पूर्व कुलपति प्रो. बी पांडेय की पत्नी विमला देवी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने मंगलवार को यहां बताया कि अखिलेश यादव पांच सितंबर को आयोजित शिक्षक अधिवेशन में देश व प्रदेश से आए वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें