भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सांसद महोबा अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ नारेबाजी की। जिलामंत्री संध्या पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं में संस्कार नहीं है । इस दौरान मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, पुनम कुमारी, भावना बरनवाल, सोनी द्विवेदी, प्रेमलता दूबे, शिखा अग्रवाल, सोनम चतुर्वेदी, सभासद बबीता मौर्या, प्रमिला अग्रवाल मौजूद रही। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस लाइन पहुंच कर आंधी से प्रभावित लोगों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, उदयभान तिवारी, रवींद्र नारायण सिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर उपस्थित रहे। संवाद