फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो में टक्कर के बाद व्यक्ति पर चढ़ा ई-रिक्शा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी के पास बुधवार की रात ई-रिक्शा ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सवार व्यक्ति नीचे गिरा तो ई-रिक्शा का पहिया व्यक्ति के ऊपर चढ़ गया। घायल को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी निवासी रोहन प्रजापति ने बताया कि पिता विजय प्रजापति (55) भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के कावल गांव बहनोई के पुत्र की शादी में गए थे। वहां से वह ऑटो से वापस लौट रहे थे। लालडिग्गी के पास ऑटो में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। उनको उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर जाया गया जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक को तीन पुत्र हैं। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें