फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मुलायम का पुतला

Sat, 22 Aug 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की काशी प्रांत महामंत्री सपना दूबे के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक महिलाएं नारेबाजी करते हुए ज्ञानपुर रोड तिराहे पर पहुंचीं।
 प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रोष प्रकट करने के बाद सपा मुखिया का पुतला फूंका। भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ महिला सशक्तीकरण और नारी सुरक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1090 जारी करते हैं, वहीं उनके पिता महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सपा मुखिया अक्सर महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। सपा मुखिया और सरकार के मंत्री अपने बयानों से महिलाओं का मजाक उड़ाते हैं। महिलाओं ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

 पुतला दहन में शकुंतला दूबे, इंदू, गायत्री, तारा, अर्चना, नीतू, ज्योति सहित कई महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें