ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कई गांवों में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। भदोही के वीरापट्टी में अध्यक्ष संतोष यादव, औराई के अछवर में केश नारायण यादव और ज्ञानपुर के कुरमैचा में लालचंद्र बिंद के नेतृत्व में आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर समाज में नफरत फैला रही है। अल्पसंख्यकों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है। किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और शिक्षक सभी त्रस्त हैं। वंचित समाज के सभी लोगों को समाज में सम्मान और राजनीति में भागीदारी देने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित है। बाबा साहब, लोहिया जी और नेताजी के संघर्षों के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी समाजवाद लोकतंत्र पंथ निरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता रखती है। इस मौके पर विधायक जाहिद बेग, ह्रदय नारायण प्रजापति, मनोज कन्नौजिया, रामधनी यादव, आरिफ सिद्दीकी, अरुण मौर्य, प्रदीप वियोगी आदि रहे।