फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति और संप्रदाय के नाम पर सबको लड़ा रही है भाजपा : शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
दोहरीघाट में सपा के राष्टीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति, संप्रदाय के नाम पर सबको लड़ा रही है। कोई भी तबका सरकार से खुश नहीं है। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। दिन दहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। मंदिर में चंदा चोरी को भी यह सरकार पचा रही है। जनता अब जाग चुकी है। भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। वह मंगलवार को आजमगढ़ से देवरिया जाते समय नई बाजार दोहरीघाट में स्वागत समारोह में बोल रहे थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांवों मे जाकर सपा की नीतियों और सिद्धांतों को बताएं। सांसद राजीव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। इस दाैरान सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, हरिश्चंद्र पांडेय, अप्पू मौर्या, रामसिह यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख इंद्र कैलाश यादव, राजेंद्र मिश्रा माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें