फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 भाजपा, बसपा को नकार चुकी है प्रदेश की जनता

Wed, 07 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त मंत्री लल्लन राय ने कहा कि भाजपा और बसपा को जनता नकार चुकी है। विकास के दम पर सपा 2017 में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर यूपी का विकास कराया। भदोही के विकास में मुख्यमंत्री ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 
विज्ञापन

वह मंगलवार को उगापुर में सपा के बूथ और सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए मुख्यमंत्री ने कोई न कोई योजना से लाभान्वित किया। औराई विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि आजादी के बाद औराई विधानसभा का सबसे अधिक विकास इस सरकार में हुआ। मुख्यमंत्री ने औराई के लिए फोरलेन, फ्लाईओवर समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं दीं। भदोही विधायक जाहिद बेग ने कहा भाजपा ने जनता को सिर्फ गुमराह किया। 2014 में चुनाव जीतने के बाद एक भी काम जनता के हित में नहीं हुआ। जनता चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह साबित हो रहा है कि 2017 में अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। पूर्व सांसद रामरती बिंद, पूर्व विधायक बेचूराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, चेयरमैन नुमान अहमद, रामधनी मौर्य, सनवारुल हक, मिंटू बेग, भूपेंद्र यादव हृदय प्रजापति, वंशीधर गुप्ता, रामयज्ञ पाल आदि रहे। आ‌िआदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें