शिवरात्रि पर्व के मौके पर अमवा परउपुर में 26 फरवरी को बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है। इसमें मिर्जापुर जनपद की गायिका सीमा पाल व भदोही के गायक राम अचल राजभर के बीच मुकाबला होगा। यह जानकारी आयोजक बसंत लाल पाल ने दी। बताया कि बिरहा मुकाबला सुबह 9 से शाम छह बजे तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेला लगेगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे।