ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने सोमवार को भदोही ब्लॉक के बढ़ौना गांव में विकास कार्य का निरीक्षण किया। गोवर्धन योजना के तहत बने बायोगैस प्लांट बंद मिलने पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। घसकरी गांव में गोवंश आश्रय स्थल के समीप बने तालाब के सुंदरीकरण का निर्देश दिया। घसकरी में 86 गोवंश और बढौना में 91 गोवंश संरक्षित मिले। उन्होंने सचिव को निर्देश दिया कि ठंड के मद्देनजर तिरपाल, जलावन लकड़ी की व्यवस्था कराए। बीडीओ से कहा कि दोनों गोवंश आश्रय स्थल पर भूसा, चूनी-चोकर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद