फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना बिजली मिले ही आने लगा बिल, प्रदर्शन

विज्ञापन
डीघ के नगरदह गांव में बिजली निगम के ​खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के नगरदह में साल 2017 में सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली के खंभे, तार और घरेलू विद्युत कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन अब तक बिजली नहीं मिल सकी है। इसके बाद लोगों को बिजली बिल मिलने लगे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना बिजली मिले ही उपभोक्ताओं के नाम से बिजली बिल भी जारी होने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत निगम के अवर अभियंता आनंद मिश्रा और एसडीओ रविंद्र प्रताप यादव से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता रहा, जबकि गांव की बिजली व्यवस्था आज भी बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी भदोही कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेताया कि उनकी समस्या का जल्दी समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन में प्रसाद विश्वकर्मा, लालसाहब विश्वकर्मा, अंगूरा देवी, ओम प्रकाश मिश्रा, बबलू निषाद, संतोषी देवी, मिथुन सिंह, सुशीला निषाद, छैला देवी, जय देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें