फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार, दूसरे जिले में बना रखा था नेटवर्क

Thu, 08 May 2025 01:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच शातिरों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी की मदद लेकर इन्हें पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार एक जिले से चोरी करके दूसरे जिले में बाइक बेंचते हैं और चोरी की सात बाइक बरामद की गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने गोपीगंज के मदनपुर गांव से बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात चोरी की बाइक बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को उपरौठ निवासी शिवचंद, 23 अप्रैल को मैलोना निवासी उमेश कुमार, 24 अप्रैल को लालानगर निवासी सतीश कुमार, गोधना निवासी अनिल कुमार, सुधवैं निवासी सौरभ मौर्य, बलनपुर निवासी राजेश कुमार मौर्य ने विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज कराई थी कि अलग-अलग स्थानों से उनकी बाइक चोरी हो गई है।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने जांच शुरू की। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत गोपीगंज, जंगीगंज, औराई में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को मदद मिली। पुलिस टीम ने बुधवार को मदनपुर स्थित एक बगीचे से आरोपी अजीत कुमार, ऊजाला पांडेय, सागर पांडेय निवासी जसवां हंडिया प्रयागराज, अखिलेश दूबे औरा हंडिया प्रयागराज, विशाल निषाद निवासी बारीपुर कोइरौना को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी अजीत कुमार ने बताया कि वह रात में सड़क किनारे खड़ी बाइकों को चुराता था। बाइकों को अन्य जिलों में कम कीमत पर बेच देता था। चोरी से मिले पैसों का उपयोग अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें