बुलेट सवार युवकों ने बस पर चलाया ईट
- फोटो : अमर उजाला
भदोही कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड सोनखरी के पास बुलेट सवार युवकों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर पत्थर मार दी। जिसमें एक तीर्थयात्री वृद्ध जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। वही तीन तीर्थ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि जौनपुर जनपद के औरा जमालपुर गांव निवासी पन्नालाल (65) समेत लगभग 35 की संख्या में तीर्थयात्री कड़े धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान बुलेट सवार तीन युवकों ने बस को रोकना चाहा, लेकिन चालक ने सुनसान स्थान होने के कारण बस को नहीं रोका। इससे बदमाश साइड के शीशे को डंडे से मारकर तोड़ते रहे और सोनपोखरी से पहले बस पर ईंट मारकर आगे का शीशा तोड़कर फरार हो गए। हमले में पन्नालाल जहां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
तीर्थ यात्रियों के अनुसार संभवत लूट करने के नियत से अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बस का पीछा किया था। शीशा टूटने के बाद तीर्थयात्रियों की बस सुनसान स्थान से आगे जब बढ़ी तो सोनखरी दुर्गा पंडाल के पास अपनी बस को खड़ी कर क्षेत्रीय लोगों से अपनी आपबीती बताई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है। वहीं गंभीर घायल वृद्ध का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया अपाचे सवार तीन युवकों को पकड़ लिया गया है। तीनो नशे में धुत हैं, मामले की जांच की जा रही है।