फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज बाजार में राजमार्ग पर शनिवार की रात छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार संतोष द्विवेदी (30) निवासी वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर लगभग आधे घंटे बाद तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मीडिया कर्मी अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल संतोष ने बताया कि वह कुंडा-प्रतापगढ़ में महिंद्रा फाइनेंस में काम करता है। बाइक से वाराणसी के लिए निकला था। जंगीगंज बाजार पहुंचने पर सामने आए छुट्टा पशु को बचाने में वह बाइक समेत गिर कर घायल हो गया और छुट्टा पशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें