फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरे बाइक सवार, तीन घायल

विज्ञापन
औराई के तिउरी में सड़क दुर्घटना के बाद घायल पड़े युवक और जुटी भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के तिउरी में अनियंत्रित बाइक नाले में गिर जाने से तीन युवक घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दो की हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जेब में मिले पहचान पत्र से घायलों की पहचान की जा सकी। तीनों प्रयागराज जिले के नवाबगंज के रहने वाले हैं। लोगों ने बताया कि प्रयागराज निवासी राजू (25), धर्मेंद्र कुमार (23), रोहित कुमार (22) बाइक से काशी विश्वनाथ धाम वाराणसी दर्शन-पूजन करने गए थे। वहां से लौटते समय वह औराई थाना क्षेत्र के तिउरी पहुंचे थे कि हाईवे पर पड़े एक टायर पर बाइक चढ़ गई और अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। नाले में भरे गंदे पानी, कचरे के बीच तीनों काफी देर तक घायल पड़े रहे। लोगों की नजर पड़ी तो शोरगुल मचाकर अन्य को भी बुला लिया। लोगों ने किसी तरह घायलों को नाले से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती करवाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार और रोहित कुमार को रेफर कर दिया। क्षेत्र के रामसागर शुक्ला ने कहा कि बीते माह में भी उसी स्थान पर अनियंत्रित हुई बाइक सवार एक युवक की मौत भी हो चुकी है। बावजूद इसके नाला ढकवाने का काम नहीं हो रहा है। यदि नाले को ढक दिया जाए तो हादसे कम होंगे।

शिवनाथ पट्टी पिंडरा निवासी नीट पीजी में चयनीत शुभम् दुबे । संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें