ीघ ब्लाक के मंगापट्टी गांव में मनरेगा योजना के कार्य में जेसीबी के इस्तेमाल की यहीं तस्वीर और वीड
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सदर ब्लाक के अकोढ़ा और रोही ग्राम पंचायत में जेसीबी से तालाब खोदाई के मामले में बीडीओ पर गाज गिरने, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच समिति गठित होने के बाद भी मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि एक और वीडियो वायरल हो गया। डीघ ब्लाक के मंगापट्टी में जेसीबी से तालाब खोदाई के मामले की शिकायत ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री से करने और वीडियो वायरल होते ही ब्लाक अधिकारियों ने सख्ती दिखाकर सचिव के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। गांव निवासी पंकज मिश्रा ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव की सरकार बिना किसी प्रस्ताव के नाला, नाली, तालाब की खोदाई मनरेगा योजनांतर्गत कराकर मिलीभगत से हजारों रुपये का भुगतान भी करवाया जा रहा है। मनरेगा में पंजीकृत मजदूर रोजगार के लिए परेशान हैं। कोई मामला सामने आने पर ही सुर्खियों में आता है वैसे नहीं। चिंता की बात यह है कि मजदूरों को रोजगार न मिलने के कारण वह अन्य क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। जबकि प्रदेश सरकार हर वर्ग का हित देखकर 100 दिनों की कार्य योजना को प्रमुखता दे रही है। बावजूद इसके कुछ लोग शासन की मंशा के विपरीत कार्य कर रहे हैं। डीघ ब्लाक के प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी एके प्रजापति ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर जेसीबी से तालाब की खुदाई कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।