फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलवे ओवरब्रिज से गिरा बाइक सवार, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मिर्जापुर के गैपुरा रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर नगर के सराय गली निवासी एक युवक की मौत हो गई। वह किसी काम से मिर्जापुर गया था। वहां से लौटते समय सुरक्षा के लिए बनी दीवार से टकराकर नीचे गिर गया। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


नगर के सराय गली निवासी सराफत अली (28) शनिवार को बाइक से मिर्जापुर के जिगना किसी काम के सिलसिले में गया था। देर शाम वह लौट रहा था। वह गैपुरा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा था। इस बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलवे ब्रिज पर बनी सुरक्षा दीवार से टकरा गई। इससे वह ब्रिज से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी पहुंच गए। वहां से घायल युवक को लेकर गोपीगंज निजी चिकित्सालय पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें