ऊंज। थाना क्षेत्र के सूफी नगर के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सर्विसलेन पर बुधवार को ऑटो व बाइक सवार की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार नागेन्द्र नाथ शुक्ला (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। तुलसी पट्टी कोईरौना निवासी नागेन्द्र अपनी बाइक से दवा लेने पहुंचे थे। जहां दवा लेने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी बीच सूफी नगर के पास सर्विसलेन पर उनकी बाइक की टक्कर ऑटो में होने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है।