फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरओबी की रेलिंग से गिर कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के अहमदगंज गजिया रेलवे ओवरब्रिज की रेलिंग से नीचे गिर कर सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था लेकिन लोग उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के काजीपुर तेलियान निवासी श्याम लाल गुप्ता का पुत्र दीपांशु गुप्ता (22) बाइक से औराई रोड से कस्बे की ओर आ रहा था। ओवरब्रिज पर बाइक सहित असंतुलित होकर ब्रिज की रेलिंग से टकरा गया। जिससे बाइक तो उपर ही रह गई, लेकिन वह रेलिंग से नीचे गिर गया। लोगों ने बताया कि वह सर के बल गिरा। जिससे वहीं पर काफी रक्तास्राव हो जाने से उसकी मौत हो गई, हालांकि फिर भी लोगों ने उसे राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे।
रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन और मित्रों ने बताया कि दिपांशु को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि अचानक मिर्गी का दौरा पड़ जाने से हादसे का शिकार हो गया होगा। नववर्ष के प्रथम दिन ही इस हृदयविदारक घटना ने श्यामलाल व उसकी पत्नी गीता से उसका जवान बेटा छीन लिया। श्यामलाल के तीन पुत्रों मे दीपांशु सबसे छोटा था। वह किसी कालीन कंपनी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें