फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र में सहसेपुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर लगभग 1.30 बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार नागेंद्र मिश्रा (40) निवासी करेरुआ-चिल्ह मिर्जापुर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल पर जुटे आस-पास के लोगों ने बताया कि करेरुआ निवासी नागेंद्र मिश्रा बाइक से सहसेपुर की ओर आ रहे थे। दुर्गा मंदिर के पास पहुंचने पर मिर्जापुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस चालक अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया और नागेंद्र मिश्रा बाइक समेत गिरकर घायल हो गये। नागेंद्र मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री है। दुर्घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन सहसेपुर पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक एनपी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें