फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अकीदत से संपन्न हुआ हजरत कुद्दुश शाह का सालाना उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूरेरजा-पुरानी बाजार स्थित हजरत कुद्दुश शाह बाबा का उर्स मुबारक मंगलवार को अकीदत के साथ संपन्न हुआ। दरगाह पहुंच कर दोनों वर्ग के जायरीनों ने आस्ताने पर चादरपोशी, मालाफूल, शिरनी चढ़ाकर गंगा-जमुनी तहजीब के लिए दुआ की।
विज्ञापन

कमेटी के इकराम ने बताया कि कुद्दुश शाह बाबा का मर्तबा दोनों वर्गों के लोग पहचान कर ही मानते हैं। प्रत्येक वर्ष चांद की तारीख 11 और दो मई के दिन जनसहयोग से बाबा का उर्स 23 वर्षों से चला आ रहा है। सुबह कुरआनख्वानी की रस्म अता कर गुस्लख्वानी, दोपहर बाद उर्स का आगाज तिलावते कुरआन से हुआ। उर्स में पुरुष के साथ महिलाएं, बच्चे, युवतियां देर रात तक शिरकत करने के बाद गृहस्थी, साजसज्जा, खानपान, सौंदर्य प्रसाधन जैसे सामानों की खरीदारी कर लौटते रहे। बच्चों का हुजूम खेल-खिलौने की दुकानों से लेकर मनोरंजन के संसाधनों तक विशेष रुप से रहा। उर्स को संपन्न कराने में घनश्यामदास, बल्ले रावत, अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद अनीश, जमील अहमद, शाहिद खां का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें