फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा पर शनिवार की देर रात ट्रक की चपेट में आने से हर्ष शेखर (25) पुत्र चंद्रशेखर की मौत हो गई। मृतक प्रयागराज के हंडिया थानाक्षेत्र के भैरोपुर का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह बाइक से वाराणसी एक बारात में शामिल होने गया था। वहां से लौटते समय लालानगर टोल प्लाजा के मध्य कट प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर गिर गया। उसी दौरान गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें