फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किसानों की खेतों में लहलहाएंगे गेंदा के फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में इस साल गेंदा के फलों से किसानों के खेत लहलहाएंगे। जिले में इस साल 10 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती की जानी है। इसके लिए किसानों को 40 फीसदी अनुदान भी प्राप्त होगा। उद्यान विभाग प्रथम आवक-प्रथम पावक की तर्ज पर किसानों को इस योजना का लाभ देगा। जिले में गेंदा फूल की खेती करने के लिए किसानों के पास अधिकतम एक हेक्टेयर और न्यूनतम 16 बिस्वा जमीन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जनपद में बड़े पैमाने पर धान-गेंहू की खेती होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे किसानों में परंपरागत खेती से कुछ अलग हटकर कार्य किया जा रहा है। जिसमें सब्जियों की खेती के साथ-साथ बागवानी को लेकर भी उत्साहित हैं। किसानों की बेहतर उपज से उनकी आमदनी में भी इजाफा होता है। अब इसी दिशा में उद्यान विभाग किसानों को प्रोत्साहित भी कर रहा है। जिला उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि इस साल 10 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों का चयन प्रक्रिया शुरु किया जा रहा है, जो किसान गेंदा फूल की खेती करने के लिए इच्छुक है। ऐसे किसान पहले सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन करा लें। इसके बाद उसकी एक प्रति उद्यान विभाग में जमा कर दें। सत्यापन होने के बाद किसानों को प्रथम आवक-प्रथम पावक के तर्ज पर योजना का लाभ मिलेगा। इसकी खेती किसान अधिकतम एक हेक्टेयर और न्यूनतम 16 बिस्वा में कर सकते हैं। लागत का 40 फीसदी अनुदान के रूप में किसान को सीधे डीबीटी किया जाएगा, यानि सब्सिडी का पैसा सीधे किसानों के खाता में पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें