फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हेडलाइट की चकाचौंध से बाइक गड्ढे में गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
औराई सीएचसी में मृतका की बेटी से बात कर रहे फौजी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उमापुर सहसेपुर गांव निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी मुन्नूलाल की मंगलवार की देर शाम रजईपुर गांव के सामने गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। वह अपने पड़ाेस के एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सामने से किसी वाहन की हेडलाइट की रोशनी पड़ने से बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन

औराई कोतवाली क्षेत्र के मिसिरपुर बभनौटी गांव निवासी सूरज दलित ने मंगलवार की शाम पड़ोस के 16 वर्षीय गोलू दलित को अपनी सास उर्मिला देवी को ले आने के लिए भेजा। उनकी सास औराई चौराहे पर खड़े होकर गोलू का इंतजार कर रही थी। गोलू बाइक लेकर औराई पहुंचा और उर्मिला देवी को बाइक पर बैठाकर घर लौटने लगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह औराई-भदोही मार्ग पर रजईपुर गांव के पास पहुंचा। इस बीच सामने से किसी वाहन की रोशनी उसकी आंख पर पड़ी और बाइक असंतुलित हो गई। इससे वह गड्ढे में चला गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को औराई सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। गोलू का उपचार चल रहा है। उर्मिला देवी की चार लड़कियां हैं। इनमें तीन लड़कियों की शादी हुई है। एक लड़की की शादी नहीं हो पाई है। उनका पति मुन्नू लाल दलित बाहर काम करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें