फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बाइक-कार की टक्कर, कार पलटी, दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के बनकट ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास सोमवार को जंगीगंज-धनतुलसी सड़क के महखरा मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक टूट गई। वहीं असंतुलित कार लगभग 8 फीट गहरी खेत में पलट गई। टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों रंजीत कुमार (20) पुत्र श्रीनाथ गुप्ता और अखिलेश कुमार (19) पुत्र लोलारख को गंभीर चोटें आई है। दोनों युवक भदोही के जलालपुर के निवासी थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर कोईरौना पुलिस और एम्बुलेंस पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ ले जाया गया। घायल अखिलेश कुमार का एक पैर टूट गया है। वहीं दूसरे युवक को भी काफी चोट आई है। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने खेत में पलटी कार को सीधा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें