फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भुड़की के करन को मिला सैफई स्पोर्ट्स काॅलेज में दाखिला

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में करन और उसके पिता का स्वागत करते खिलाड़ी और प्रशिक्षक। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
भदोही। जनपद के ग्राम भुड़की ज्ञानपुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र करन कुमार का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में हुआ है। 12 वर्षीय करन यादव का चयन उसके हॉकी खेल की बदौलत मिला है। करन नियमित रूप से मूंसीलाटपुर स्टेडियम में हाॅकी अभ्यास करने आता था। करन का चयन होने पर स्टेडियम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार को करन और उसके पिता को स्टेडियम में माला पहना कर स्वागत किया गया। स्टेडियम के हाॅकी कोच मुनौव्वर हुसैन ने बताया कि करन पिछले तीन वर्षों से स्टेडियम में हाकी मे प्रैक्टिस कर रहा है। उसने मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं की और निराश नहीं हुआ। बताया कि उसके खेल के बल पर कक्षा छह में उसको प्रवेश मिला है। उसके चयन का घर वालों और गांव वालों को तो खुशी मिली ही है, लेकिन स्टेडियम में सभी लोगों को व्यापक खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें