ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि के दिन अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक देवाधिदेव महादेव की बारात को देख ऐसा लगा मानो कैलाशपति जमीं पर आ गए। अड़भंगी की बारात में भूत-प्रेत, गणों की टोली आगे-पीछे नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रही थी। हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान होता रहा।
ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर से निकली शिव बारात में आधा दर्जन से अधिक झांकिया निकाली गई। जगह-जगह पुष्प डालकर उनका स्वागत किया गया। गोपीगंज नगर में मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति शिवम क्लब की ओर से बाबा बड़े शिव धाम से शाम को शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में ढोल नगाड़ा घंटा घड़ियाल शंखनाद, मृदंग, ताशे के साथ भगवान शिव की मन मोहक झांकी के साथ भगवान विष्णु, ब्रह्मा, वरुण, सूर्य ,चंद्र आदि देवताओं की आकर्षक झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही थीं। बारात बड़े शिव मंदिर से काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर, केड़वरिया, सदर मोहाल, जीटी रोड चौराहा, जोगी वीर मंदिर, बरगदानंद हनुमान मंदिर, पश्चिम मोहाल, ज्ञानपुर रोड, जीटी रोड चौराहा, मिर्जापुर रोड,काली महाल, होते हुए वापस शिवमंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर रामकृष्ण खट्टू, राज कुमार कौशल, आलोक अग्रवाल, विजय सहारा , डब्लू, नितिन गुप्ता आदि रहे। घोसिया में नवयुवक मंगल दल की ओर से आकर्षक शिव बारात निकाली गई। डीजे, बैंडबाजा, हाथी संग बारात में शामिल लोग जयकार लगाते हुए आगे बढ़े। उत्कृष्ट विमान निकालने वालों को कमेटी के संरक्षक शिव प्रकाश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार क्षीरसागर के लिए दीपक सेठ को एलईडी टीवी, द्वितीय पुरस्कार शिव दरबार के लिए मुस्तफा हाशमी को आलमारी, तृतीय पुरस्कार घोसिया चुन्नू सेठ को राधा-कृष्ण और सुदामा की झांकी के लिए कूलर दिया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, शिव प्रकाश गुप्ता, दिलीप कुमार बरनवाल, अनिल बरनवाल,पिंटू पांडेय आदि रहे। खमरिया में शिवरात्रि महापर्व पर भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। इस मौके पर चौकी इंचार्ज रण विजय सिंह, छेदी केसरवानी, उमेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, आशीष पांडेय आदि रहे। मोढ़ क्षेत्र के करियांव रमयनपुर गांव में भगवान शिव की पालकी यात्रा निकाली गई। बाबा के भक्त डीजे की धुन पर थिकरते हुए जय श्री महाकाल और हरहर महादेव का नारा लगाते हुए आगे बढ़े। जैसे-जैसे पालकी आगे बढ़ी लोगों की भीड़ बढ़ती गई। इस मौके पर मुकेश मिश्रा, नागेश सरोज,प्रेम मिश्रा, आदि रहे। चौरी के ब्रह्ममाश्रम स्थित राम जानकी मंदिर से शिव बारात निकाली गई। इस मौके पर श्याम बिहारी पटेल, जितेंद्र सोनकर, राकेश दुबे, अनुराग दुबे, शंकर विश्वकर्मा, गौरव मोदनवाल, आकाश उपाध्याय, किशन जायसवाल, राहुल जायसवाल, संदीप विश्वकर्मा, रामचंद्र पासवान, राहुल सोनकर,आशीष मौर्या, प्रीतम सोनकर आदि रहे। सरोई बाजार में निकली शिव बारात में मनमोहक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबसे आगे ताशा पार्टी, नंदी की झांकी, भगवान शिव का तांडव नृत्य, ढोल, शिव आराधना, 12 ज्योर्तिलिंग, श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी शामिल रहीं। रजपुरा चौकी के एसआई परशुराम उपाध्याय और एस राय दोपहर बाद डटे रहे।