जिले के हजयात्रियों की पहली उड़ान रविवार को सुबह लखनऊ हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी। भदोही के जायरीन अलग-अलग स्थानों से शनिवार को लखनऊ के रवाना हो गए। सभी को रवाना करने के लिए उनके घर, परिवार के लोग और मित्र व रिश्तेदार मौजूद रहे। रवानगी के समय सभी लोग भावुक हो उठे। इस दौरान लोगों ने हजयात्रियों से मुल्क के लिए दुआ करने की अपील की।
खुद्दामे हज समिति के मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान ने बताया पहले दिन की फ्लाइट में भदोही जिले के 52 हज यात्री रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों से मुलाकात की और सऊदी अरब में हज कमेटी के दिशा निर्देशों पर अमल करने की हिदायत दी। हजयात्रियों को बताया गया कि अपने दिलों में हिंदुस्तानी तिरंगे बसाए रहें। लोगों को बताया गया कि मक्का मदीना में आप 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगे। शनिवार को सलमान अहमद, अकबर अली, मो.एहसान, शाहनवाज, शादाब परवेज, महफूज आलम, नदीम अंसारी, हाफिज रियाज, जाकिर, कुर्बान अली, अरशद हसनैन, शफीक अहमद, अरशद अली, नसरुद्दीन, हाफिज आजम, मकसद अली आदि रवाना हुए। हाजी शाहिद हुसैन, हाजी हबीबुल्लाह शेख, मौलाना सोहैब आलम, हाजी जाहिद अली, हाजी इमाम बैग, हाजी यूसुफ इमाम सिद्दीकी, हाजी अशफाक, हाजी डॉ.नेहाल, हाजी इश्तियाक अहमद, हाजी मुमताज आलम, हाजी एहसान अहमद, राजू डायर, शहाबुद्दीन आदि ने नम आंखों से सबको विदा किया।