सिंहपुर में पूर्व विधायक की पुण्यतिथि मनाते सपाजन।स्रोत सपा
समाजवादी पार्टी के सिंहपुर स्थित कैंप कार्यालय में मंगलवार को भदोही की पूर्व विधायक अर्चना सरोज की पुण्यतिथि मनाई गई।
सपा नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सपानेता अंजनी सरोज ने कहा कि 2007 में अर्चना भदोही की पहली महिला विधायक चुनी गईं, लेकिन बीमारी के कारण 2008 में ही उनका निधन हो गया। अल्प समय में उन्होंने जनता के बीच जो प्रेम और व्यवहार बनाया वह आज भी कायम है।
क्षेत्र की जनता उनको आज भी याद करती है। इस मौके पर लाल सिंह राकेश, जिला सचिव बच्चन पाल, नेब्बू लाल, विद्याशंकर सरोज, छविनाथ यादव, मुकेश सरोज, अश्वनी पासी, दशरथ गौतम, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अनीश बिंद, जितेंद्र बिंद माैजूद रहे। संवाद