फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही के भाजपा सांसद की दावत का मामला पहुंचा चुनाव आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के मझवां क्षेत्र के करसड़ा स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई दावत में बवाल का मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है। चंदौली के सपा सांसद व पार्टी के मझवां उप चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बकरा, मुर्गा और शराब का प्रबंध किया गया। इसमें भदोही सांसद और उनके भाई का नाम सामने आया है। इस मामले की शिकायत निर्वाचन अधिकारी को एक्स पर पोस्ट के साथ साथ ऑनलाइन भी की गई है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अभी तक इस मामले में न तो कोई जवाब दिया गया है और न ही कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग लालच देकर चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं, उनको प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, ताकि वे क्षेत्र में दिखाई न दें। इससे चुनाव निष्पक्ष होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि मझवां क्षेत्र में धनबल, कर्मचारियों और अधिकारियों के बल पर भाजपा चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रही है। रात में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बकरा, मुर्गा और शराब का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गमछा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसलिए दिया है, ताकि मतदान के दौरान अधिकारी अगर बूथों पर लाठी चलवाएंगे तो गमछे का पगड़ी बना लेना। लाठी बेअसर हो जाएगी। उन्होंने जो अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं, प्रधानों, कोटेदारों को धमकी दे रहे हैं, उनको नोटिस जारी करने की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अंबिका चौधरी, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी मौजूद रहे।

-

ये था मामला
भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई दावत में बवाल हो गया था। मुर्गे की बोटी की जगह सालन देने पर युवक ने खाना परोसने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया था। सांसद के वाहन चालक के भाई को थप्पड़ मारने के बाद हंगामा शुरु हो गया। दोनों पक्षों ने बाल्टी व अन्य बर्तनों को लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में करसड़ा के अवधेश, पूजन बिंद, पग्गल बिंद व कैलाश बिंद घायल हो गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपचुनाव के कारण जिले में आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें