फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बालक में भदोही, बालिका में स्टेडियम एकादश की जीत

विज्ञापन
मुंसीलाटपुर स्टेडियम में केक काटकर ओलंम्पिक दिवस मनाते ​खिलाड़ी और प्र​शिक्षक। स्रोत संगठन - फोटो : file photo
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को ओलंपिक दिवस पर बालक-बालिका वर्ग में हाकी का मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। जिसमें जीत के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। बालक वर्ग में ज्ञानपुर और भदोही के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भदोही 3-2 से विजयी हुआ।
विज्ञापन

बालिका वर्ग का मैच स्टेडियम एकादश और यूपीएस खेमईपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम एकादश 2-0 से जीता। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।
हाॅकी के संरक्षक शाह आलम ने खिलाड़ियों को जनपद, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर मुनव्वर हुसैन, बिंदू सिंह, ज्योति सिंह, विनय कुमार, माजिद अली, प्रेम कुमार, दिलीप कुमार, ओम प्रकाश, महेश यादव, सूर्यकांत, राजकमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें