फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : किशोरी का गला काटकर फेंका, झाड़ी के समीप मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भदोही जिले के जमुनीपुर अठगवां के मेला की बारी में शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे एक किशोरी का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लगभग 14 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन

सुनसान रास्ते पर झाड़ी के समीप लड़की का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर भदोही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 


रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस कप्तान रामबदन सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर देर रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें