फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: लोहे की अलमारी तोड़ चोरों ने पांच पुश्तों के आभूषण उड़ाए, 40 लाख के जेवरात गायब

Tue, 15 Aug 2023 05:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

अरुण कुमार मिश्र की पत्नी किरन देवी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। घर में केवल वे और उनकी बेटी रहती है। सोमवार की रात जब मां बेटी बरामदे में सो रहे थे।
विज्ञापन
Bhadohi: लोहे की अलमारी तोड़ चोरों ने पांच पुश्तों के आभूषण उड़ाए, 40 लाख के जेवरात गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाी क्षेत्र के जुड़ऊपुर कंठीपुर गांव में सोमवार की रात घर में घुसे चोरों ने दो कमरे में रखे लोहे का आलमारी तोड़ कर उसमें रखे लाखों के आभूषण व 25 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अरुण कुमार मिश्रा के अनुसार उनकी पांच बहुओं के पूरे गहने गायब कर दिए। जिसकी कीमत लगभग 35 से 40 लाख रुपये है। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में स्वतंत्रता दिवस: वाराणसी में चहुंओर दिखा आजादी का जश्न, बच्चों के डांस ने मोहा सबका मन
विज्ञापन


अरुण कुमार मिश्र की पत्नी किरन देवी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके परिवार के सभी सदस्य बाहर रहते हैं। घर में केवल वे और उनकी बेटी रहती है। सोमवार की रात जब मां बेटी बरामदे में सो रहे थे। इस बीच अंदर के एक कमरे के ऊपर लगे रोशनदान में लगे लोहे की जाली को उखाड़ कर घर में घुसे चोर सास व पांच बहू के कमरे में रखा आलमारी तोड़ दिया। चोरों ने पूरा आलमारी खंगालते हुए उसमें रखे सोने, चांदी के जेवर पोस्ट आफिस के कागजात व 25 हजार नकद उठा ले गये। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई तो 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना पर फारेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि उनके पांच पुश्तों के आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें