फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोहीः छह हजार छात्रों की फंसी छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाज कल्याण, शिक्षा विभाग की उदासीनता और प्रमाण पत्रों की खामियों के कारण जिले के छह हजार छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति लटक गई है। प्रमाण पत्रों में सुधार कराने के लिए अभिभावक से लेकर छात्र-छात्राएं डाकघर, सहज जन सेवा केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आठवीं, नौवीं से लेकर उच्च शिक्षा तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ देती है।
पूर्व के वर्षों में नाम आदि में थोड़ा परिवर्तन होने पर भी लाभ दे दिया जाता था, लेकिन इस साल शासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई कि आधार, शैक्षिक और बैंक प्रमाणपत्र एक जैसे होंगे, तभी छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा। जिले में 2020 सत्र में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक संग अन्य उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे कुल 19 हजार छात्र-छात्राओं की ओर से आवेदन किया गया। 13 हजार को शुल्क प्रतिपूर्ति औैर छात्रवृत्ति का लाभ मिल गया लेकिन अब भी छह हजार के खाते में पैसा नहीं आया। समाज कल्याण विभाग की मानें तो अधिकतर छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र में खामियां हैं जबकि कुछ के कागजात सही न होने से लाभ नहीं मिल सका। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं को सुधार करने के लिए मौका दिया गया था। इसमें तीन हजार छात्र-छात्राओं के प्रमाणपत्र सही होने पर शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें