फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले चार और आरोपियों को दुर्गागंज रोड तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अस्पताल संचालक ने आरोप लगाया था कि 11 जून को अस्पताल में आए लोगों ने मारपीट शुरु कर तोड़फोड़ किया था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में हुई शिकायत पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान किया जा चुका है। संदीप कुमार तिवारी, आकाश तिवारी उर्फ रिंकू, मोहित तिवारी, रोहित तिवारी निवासी पखवइया-मिर्जापुर फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज रोड तिराहे से भागने की फिराक में खड़े चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें