पुलिस टीम के विजेता बनने पर एसपी अनिल कुमार राय ने टीम के खिलाडि़यों को बधाई देते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।
25 से 27 मार्च तक बलिया में आयोजित वालीबाल चैंपियनशिप में शिरकत करने गई भदोही पुलिस टीम के मैनेजर कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कई जिलों की टीम ने हिस्सा लिया था।
इसमें भदोही जनपद की टीम ने फाइनल मुकाबले में चंदौली की टीम को 3-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
फाइनल मैच 27 मार्च को खेला गया था, जिसमें सभी खिलाडि़यों ने बेहतर तालमेल के साथ प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वी टीम को पांच सेटों के मैच में 3-1 से शिकस्त देकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विजेता टीम में हेड कांस्टेबल रामविलास यादव, श्रीकांत राय, इमरान खां, नुमान रजा सिद्दीकी, कृष्ण भगवान, विनोद यादव, सर्वेश राय, इस्तखार खां शामिल रहे।