फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आईजीआरएस पर शिकायतें निस्तारण में भदोही पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की शिकायतों के निस्तारण में भदोही पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जुलाई में भी पहला स्थान मिला था। पुलिस ने आईजीआरएस पर आई शिकायतों का 100 फीसदी निस्तारण किया। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण का हर माह शासन स्तर पर मूल्यांकन किया जाता है। गत जून में शासन स्तर से हुए मूल्यांकन में भदोही पुलिस को प्रदेश में 71वां स्थान मिला है। इसे लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने नाराजगी जताते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद ऑनलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों को संबंधित थानों पर भेजा जाता है, जहां से उसका निस्तारण किया जाता है। वहीं असंतुष्ट शिकायतों का फीडबैक भी लिया जाता रहा। इसका असर रहा है कि जुलाई में भदोही पुलिस 70 स्थानों का सुधार करते हुए 71वें से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गई। अब अगस्त में भी जुलाई की रैंक को पुलिस बरकरार रखने में सफल रही। प्रदेश के 10 जिलों में भदोही भी पहले स्थान पर रहा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में इस बार शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट करने में भदोही को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले। इस आधार पर इस बार रैंकिंग जुलाई की तरह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें