फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पुलिसकर्मियों के लिए 22.70 करोड़ से बनेगा आशियाना

विज्ञापन
सागररायपुर में आवासीय भवन के लिए भूमिपूजन करते डीएम और एसपी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिसकर्मियों के रहने के लिए गोपीगंज के सागररायपुर में जिले की सबसे ऊंची बिल्डिंग बनेगी। शनिवार को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 22.70 करोड़ से बनने वाले 12 मंजिला भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। उक्त भवन के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को डेड़ साल की डेडलाइन भी दे दी गई है। 12 मंजिला आवासीय भवन में कुल 48 फ्लैट रहेगा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि यह परियोजना जिले के पुलिसकर्मियों को सशक्त और सुविधाजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि लंबे समय से पुलिस विभाग में आवासीय सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह परियोजना इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। एसपी ने बताया कि 12 मंजिला भवन में 48 फ्लैटों के प्रत्येक फ्लैट में दो कमरे, किचन, टाॅयलेट व वाशरूम होगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ कोतवाली और थाना प्रभारियों को आवास सुविधा उपलब्ध है लेकिन उपनिरीक्षकों सहित पुलिस के अन्य जवानों के लिए आवास की समस्या हमेशा से सिरदर्द रही है। जिले के कुछ कोतवाली व थानों में बैरक भले ही बनाए गए हैं लेकिन परिवार के साथ रहने वाले जवानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। आवास पूर्ण होने पर ऐसे जवानों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें