डाॅ. किरण सेठ (75 वर्षीय) सोमवार सुबह साइकिल से भदोही पहुंचेंगे। वे स्थानीय स्कूल में विद्यार्थियों और प्रबुद्ध जनों को संबोधित करेंगे। प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा ने बताया कि भारत में स्पिक मैके (सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग यूथ) की स्थापना करने वाले किरण सेठ का भदोही आना सौभाग्य की बात है। इन दिनों लोकसभा चुनाव के चलते वे साइकिल पर तिरंगे के साथ-साथ मतदान अवश्य करें लिखी तख्ती भी लगा कर चल रहे हैं। डाॅ. किरण आईआईटी से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं।