फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मानवता शर्मसार...खेत में नवजात को जन्म देकर महिला संग भागी युवती, सिर पर मिले चोट के निशान; पहुंची पुलिस

Fri, 22 Aug 2025 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने सुनसान स्थान पर जाकर बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद साथ आई महिला के साथ फरार हो गई। कुछ देर बाद खेत में भ्रूण को देख हंगामा मच गया। उसके सिर पर चोट के निशान मिले है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज कोतवली के थानीपुर में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। 19 साल की एक गर्भवती युवती छह माह के भ्रूण को खेत में जन्म देकर अन्य महिला के साथ फरार हो गई। कुछ देर बाद खेत की तरफ पहुंचे लोगों ने इसे देखा तो हंगामा मच गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पास में मौजूद मिट्टी के एक बड़े ढेले से भ्रूण के सिर पर वार भी किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर में एक ई-रिक्शा ज्ञानपुर से गोपीगंज की ओर जा रहा था।

इस बीच, थानीपुर के पास ई-रिक्शा पर सवार स्कूल का ड्रेस पहने एक युवती लघुशंका के बहाने उतरी। उसके साथ एक महिला भी उतरी। बताया जा रहा है कि दोनों पास के मकान के पीछे गईं और कुछ देर बाद वापस लौटकर टोटो में बैठकर गोपीगंज की ओर चली गईं।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर बाद जब एक ग्रामीण शौच के लिए उस स्थान पर गया तो नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसके पास काफी खून भी फैला हुआ था। पास में ही एक मिट्टी का बड़ा ढेला पड़ा हुआ था। जिससे भ्रूण के सिर पर वार भी किया गया था।

स्थानीय महिलाओं के अनुसार, युवती छह से सात माह की गर्भवती रही होगी। दूसरी तरफ, प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें