उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में युवक की माैत की माैत की सूचना पाकर माैके पर ऊंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक भैंस को पकड़ने के लिए दाैड़ा था, तभी तालाब में गिरा और डूब गया।
Bhadohi News: भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के रघुरामपुर गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी भैंस बांध रहा था। इस बीच, वह तालाब में कूदने के लिए भागने लगी। उसे नियंत्रित करने के प्रयास में युवक तालाब में गिर गया और तैरना न आने के कारण डूब गया।
विज्ञापन
गांव निवासी महादेव गौतम के घर के बगल में ही तालाब है। बुधवार को उनका बेटा आकाश गौतम (23) भैंस के पास खड़ा था। बताया जा रहा है कि उसकी भैंस खूंटा उखाड़ कर तालाब में कूदने के लिए दौड़ी। जिसे नियंत्रित करने के लिए आकाश उसके पीछे दौड़ा।
भैंस को रोकने के प्रयास में आकाश भी उसके साथ तालाब में गिर गया। बताया जा रहा है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। जिसके कारण वह तालाब में डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
गांव के प्रधान महेंद्र सिंह राजन ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, गोताखोरों को बुलाया। करीब एक से डेढ़ घंटे की प्रयास के बाद युवक के शव को तालाब से निकाला जा सका। मृतक आकाश चार भाईयों में सबसे छोटा था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।