फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की माैत, दूसरे की हालत गंभीर; मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 10:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News : सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर गोपीगंज काेतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक अपनी रिश्तेदारी में आया था। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी गांव के पास ज्ञानपुर रोड मार्ग पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गोपीगंज अपने रिश्तेदार के यहां गया था। यहां से शाम को वापस लौट रहा था।

विज्ञापन




ज्ञानपुर कोतवाली के घराव गांव निवासी सचिन (25) स्नातक का छात्र है। वह बुधवार को अपने दोस्त रवि मौर्या (22) के साथ बाइक से ही रिश्तेदार के यहां गोपीगंज आया हुआ था। देर शाम बाइक से ही घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


सोनाखरी के पास पहुंचा था कि एक कार चालक पास लेने के चक्कर में गलत लेन पर चला गया और बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे लोगों की मदद से गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल संतोष राय ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाई में बड़ा था। बीए का छात्र बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें