फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्स से तय होगी स्वच्छता रैंकिग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की स्वच्छता रैंकिंग नेशनल एनुअल रूरल सेनीटेशन सर्वे (नार्स) से तय होगी। इसके लिए आठ सदस्यों की केंद्रीय टीम जिले में आ गई है। कुल 10 ग्राम पंचायतों का सत्यापन कर टीम केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगी। उसी के आधार पर जिले की रैंकिंग तय की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 561 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) किया जा चुका है। अब उसे प्लॉस्टिक मुक्त बनाने की मुहिम भी चल रही है। एक वर्ष से मोबाइल एप के माध्यम से आम लोगों की राय के आधार पर स्वच्छता रैंकिंग तय हो रही थी लेकिन केंद्र सरकार ने अब भौतिक सत्यापन के आधार पर रैंकिंग तय करने का आगाज किया। इसके लिए ग्रामीण मंत्रालय की ओर से नामित संस्था की आठ सदस्यीय टीम जिले में आ चुकी है। 10 ग्राम पंचायतों का सत्यापन होगा। जिसमें पहले चरण में भदोही के धसकरी, वेदमनपुर जबकि ज्ञानपुर के घोरहां, जीयनपुर और सारीपुर वीरमपुर का सत्यापन हो रहा है। पांच अन्य गांवों को अब तक संस्था की ओर से घोषित नहीं किया गया। स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने कहा कि केंद्रीय टीम 10 गांवों का सत्यापन करेगी। जिसमें स्कूल, व्यक्तिगत शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, साफ-सफाई, जल निकासी का अवलोकन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें