ज्ञानपुर। सूबे के सूचना एवं प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत पाल ने कहा कि कुश्ती में देश की संस्कृति रची-बसी है। युवाओं में तेजी से कुश्ती के प्रति समर्पण की भावना बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब ओलंपिक से कुश्ती में मेडल की लाइन लग जाएगी। वह रविवार को भदोही के समीप खेमापुर गांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने देश के विभिन्न प्रांतों से आए महिला और पुरुष पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ सदर विधायक राजकुमार पाल, जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल ने पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। महिला पहलवानों में शुभि वाराणसी को ग्वालियर की संजू पाल ने हराया। गोरखपुर की रेनू ने भदोही की रूबी पाल को हराया। पुरुष मुकाबले में ग्वालियर के भूपेंद्र बघेल ने वाराणसी के सत्येंद्र को हराया, जबकि ग्वालियर के गिरिराज ने 5100 की अंतिम कुश्ती जीती। इसके पूर्व अतिथियों का आयोजक राजेश पाल, रवि पाल, महेश, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर अवधनाथ पाल, छात्रनेता अखिलेश प्रकाश पाल ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर कुश्ती की नेशनल कोच पूजा पाल, सोनू, राहुल, धर्मेन्द्र पाल, इंद्र कुमार, शिव कुमार आदि रहे।