फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 आबकारी एक्ट के तहत महिला को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। भारी मात्रा में देसी शराब और नकदी के साथ गिरफ्तार अमिलौर गांव निवासी रानू शुक्ला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं फरार चल रहे पति की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। यह जानकारी रविवार को क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

बताया कि गिरफ्तार महिला का पति पंकज शुक्ला पशु तस्करी का भी आरोपी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अमिलौर निवासी रानू शुक्ला को 452 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब और 11 लाख 94 हजार 500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया था, जबकि पति भाग निकला था। बरामद रुपये को आरोपी महिला ने स्पष्ट किया है कि वह शराब बिक्री का है, जो त्योहार के कारण बंद पड़े बैंकों में जमा नहीं हो सके थे। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे पति पंकज शुक्ला के ऊपर दो वर्ष पूर्व से ही गोकशी, पशु तस्करी के मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में सुशील तिवारी, श्यामसुंदर, विष्णु सरोज, मेनका मौर्य, अंकिता गौतम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें