फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से एक की मौत,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई/घोसिया। भदोही-औराई रोड पर नरथुआं गांव के पास बुधवार की देर शाम बोलेरो और सेब लदे ठेले में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई तो दो गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। घटना के बाद चालक बोलेरो सहित भागने में सफल रहा। चकजोधी-बारी निवासी सूरज सरोज (25) पड़ोसी बच्चों सूरज कुमार (11) और अजीत कुमार (10) के साथ ठेले पर सेब लादकर उगापुर बाजार बेचने गया था। देर शाम लौटते समय तीनों सेब लदे ठेले के साथ जैसे ही नरथुआं गांव के सामने पहुंचे, भदोही-औराई मार्ग से आ रहे बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लहूलुहान होकर तड़पने लगे। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सूरज सरोज को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर लोगों ने बोलेरो चालक का घेराव कर पीछा भी किया गया, लेकिन वह मयवाहन डिवाइडर को पार करते हुए भाग निकला। परिजनों की तहरीर पर औराई थानाध्यक्ष एसएन मिश्रा ने वाहन नंबर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि सूरज पहली बार सेब बेचने निकला था और घटना हो गई। मृतक सूरज सरोज तीन बच्चों का पिता भी है। पत्नी मीरा देवी का रो-रोक बुरा हाल था। मां-बाप पहले ही साथ छोड़ चुके हैं। सेब बेचकर ही वह पूरे परिवार का खर्च चलाता था। गरीबी के कारण उसके पास न तो जमीन है और पैसे, जीविकोपार्जन के लिए परिवार चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें