ज्ञानपुर। हत्या, लूट और ठगी के छह वांछितों को सुरियावां पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। मुखबीर की सूचना पर नेतानगर से सभी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी लोगों को नकली सामानों को अच्छा बताकर बेच देते। यहीं नहीं उन पर कई आपराधिक मुकदमें भी दर्ज थे। आपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने गिरफ्तारी का निर्देश दिया था, उसी के क्रम में यह कार्रवई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष उपाध्याय निवासी मधुपट्टी, जरनैल सिंह निवासी कड़ोर, अंकुर उपाध्याय कौड़र, जयचंद गुप्ता आलमगंज बरसठी जौनपुर, अरविंद गौतम मधुपट्टी, सोनी बानो सुरियावां नगर के वार्ड सात के रहने वाले है। सभी के खिलाफ 10 से लेकर 15 मुकदमें दर्ज हैं।