अभोली। ब्लॉक क्षेत्र के मऊरामशाला गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता विष्णु मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने गरीबों, विधवाओं को साड़ी वितरित की। इसके बाद गरीबों में फल वितरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। युवा भाजपा नेता विष्णु मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। पूर्व में देश की सीमाओं पर घटनाएं होने पर निंदा होती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है पाकिस्तान की हालत खस्ता है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया। प्रधानमंत्री के जन्मदिन सप्ताह में गरीबों की सेवा कर पुण्य का कार्य है। इसके बाद सभी को फल वितरण किया और स्कूल परिसर में पौधरोपण कर जल संचयन का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जगतंबा शुक्ला, श्रीनिवास चतुर्वेदी, राजितराम यादव, आशीष सिंह आदि रहे। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा सप्ताह के तहत रविवार को प्रभावती हास्पिटल में भाजपा नेता आनंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार खटाई, वीरेंद्र पांडेय, रंगलाल यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह गोपीगंज भाजपा नगर टीम ने पीएम के जन्म दिवस सप्ताह के तहत हनुमान गढ़ी परिसर, काली देवी में साफ-सफाई की। इस मौके पर अमित जायसवाल, सोहनलाल, गगन गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, अरुण कुमार, राजकुमार, राजकिशोर, विजय साहू आदि मौजूद रहे।