फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का धरना, बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शिक्षक दिवस पर बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान बचाओ कार्यक्रम के तहत बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के बाद प्रेरणा एप को लागू करने की मांग की। कहा कि प्रेरणा एप के खिलाफ शिक्षक संघ आंदोलन को जारी रखेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने के बाद भी कई प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अब भी मूलभूत समस्याएं हैं। प्रेरणा एप से खामियां मिलने पर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी, जो ठीक नहीं है। जिला मंत्री घनश्याम यादव ने शिक्षकों से आग्रह किया कि 11 से 13 सितंबर तक दोपहर दो बजे से पांच बजे तक धरना दिया जाएगा, जिसे सफल बनाएं। शिक्षक मनोज उपाध्याय, समरजीत यादव, हरिश्चंद्र पाठक, पार्थव्रत त्रिपाठी ने संबोधित किया। मौके पर अरुण कुमार पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, केके मौर्य, सुभाष पाल, प्रमोद, रविंद्र पांडेय, मौसमी सोनकर, छाया पांडेय, निशा गुप्ता, योगेश कुमार पांडेय, कीर्ति श्रीवास्तव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें