फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही कोतवाली में शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रविवार शाम कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें गणेश पूजा महासमिति के लोगों ने बंद पड़े आनंद नगर रेलवे क्रांसिग को खुलवाने की मांग की। जबकि ताजियादारों ने सड़कों की मरम्मत की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हर धर्म सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। भदोही के लोग शांतिप्रिय हैं। लोग एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। 10 सितंबर को मोहर्रम का ताजिया निकलेगा और 12 को श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसे लोग मिलजुल कर लेंगे। प्रशासन केवल सहयोग में रहेगा।
बैठक में बंद पड़े आनंद नगर रेलवे क्रांसिग को खुलवाने की मांग गणेश पूजा महासमिति के लोगों ने की। जबकि ताजियादारों ने साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, जर्जर लटकते तारों को दुरूस्त कराने की मांग कीं। दोनों त्योहारों में दो दिन का अंतराल होने को जिला प्रशासन गंभीर नजर आई। मोहर्रम के दसवीं के जुलुस के दिन सायं 7 बजे आनंद नगर श्री रामजानकी मंदिर में आरती का समय है। इसको लेकर आपसी विचार विमर्श से चीजों को हल करने की बात कही।
विज्ञापन

मौजूद ताजियादारों ने विश्वास दिलाया कि वे लोग दोपहर 2 बजे अपना ताजिया उठा लेंगे और जूलूस को आरती से पहले पहले मंदिर पार कर लेंगे। इसी प्रकार मोहर्रम के 8वीं को अजिमुल्लाह चौराहे पर गणेश प्रतिमा पंडाल के चलते दुलदुल जुलुस का मार्ग परिवर्तित करने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा रखते हुए असमाजिक तत्वों से सख्ती निपटने की चेतावनी दी। कहा कि मौके पर सीसी टीवी कैमरे लगाएं जाएंगे ताकि अराजक तत्वों को पहचाना जा सके। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, एसडीएम अभय कुमार पांडेय, अब्दुल हादी, मिठाई लाल दूबे, अख्तर खां, जमील नेता, दिलीप गुप्ता, पन्नालाल यादव, मुख्तार हाशमी, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, विनीत बरनवाल, अरविंद मौर्य, गुलाम संजरी, गिरधारी जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, हन्नान अंसारी, बबलू अंसारी, सुभाष मौर्य, माशूक खां, विक्की गुप्ता, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें